{"_id":"634afc53a4f6d436a5572566","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-tree-ambedkar-nagar-news-lko6530406156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। आम के पेड़ से युवक का शव लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन शुरू कर दी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मामला आलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बनगवां का है।
शनिवार सुबह कुछ ग्रामीण गांव के बाहर स्थित बाग की तरफ गए तो वहां का दृश्य देख सन्न रह गए। एक पेड़ से युवक का शव लटक रहा था। नजदीक जाने पर युवक की पहचान गांव निवासी रोहित (18) के रूप में की। सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए।
सीओ राम बहादुर सिंह भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पिता के मुताबिक रोहित शुक्रवार रात 11 बजे तक घर पर था। इसके बाद कब और कैसे बाग के पास पहुंचा, इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।