{"_id":"652141cd21f9a3b18c005606","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-4389-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव
Sat, 07 Oct 2023 05:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 07 Oct 2023 05:02 PM IST
विज्ञापन
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर के फूलपुर गांव में बीती रात युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शनिवार सुबह जब उसकी मां पुश्तैनी घर पर पहुंची तो यह जानकारी हुई। सूचना पर इब्राहिमपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फूलपुर निवासी सुरेंद्र उपाध्याय का पुश्तैनी घर के अलावा कुछ दूर स्थित ऐनवां भड़सारी मार्ग पर भी एक घर है। परिवार के सभी सदस्य नए घर पर ही रहते हैं। उनका पुत्र सचिन (22) रात में पुश्तैनी घर पर गांव में ही सोता था। प्रतिदिन की तरह वह शुक्रवार रात भोजन कर सोने के लिए चला गया। सुबह 6:00 बजे उसकी मां पुश्तैनी घर पर पहुंची तो देखा कि घर के दूसरे तल पर उसके पुत्र सचिन का शव पंखे में लगे फंदे से लटक रहा है।
इस पर वह चीखने लगी। इसके बाद ग्रामीण व पुलिस टीम पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन की जा रही है। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है।