{"_id":"671e7e0803076e40bd0362e1","slug":"dead-body-of-unknown-youth-found-in-saryu-river-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-123564-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सरयू नदी में मिला अज्ञात युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सरयू नदी में मिला अज्ञात युवक का शव
Sun, 27 Oct 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर के औरंगाबाद स्थित सरयू घाट के निकट रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। पुलिस टीम ने युवक की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है।
रविवार सुबह कुछ ग्रामीण सरयू घाट की तरफ गए तो वहां एक युवक का शव नदी में उतराता मिला। जानकारी होते ही एसओ इब्राहिमपुर श्रीनिवास पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। एसओ ने बताया कि तलाशी लेने पर कोई ऐसी सामग्री नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो सके। युवक की उम्र लगभग 40 वर्ष है। शरीर का ज्यादातर हिस्सा क्षतविक्षत हो चुका है। इससे अनुमान लग रहा है कि शव कई दिन पुराना है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है।