फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dead body of a youth found in a room under suspicious circumstances

Ambedkar Nagar News: संदिग्ध हालात में कमरे में मिला युवक का शव

Sat, 27 Dec 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 27 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in a room under suspicious circumstances
हंसवर(अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के अरुषा आजमपुर में बृहस्पतिवार रात इंद्रेश (47) ने कमरे में साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी। मां फूला देवी के मुताबिक उनके बेटे इंद्रेश मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार की सुबह काम पर गए थे। देर शाम वापस आने के बाद खाना खाने के बाद उनके मोबाइल में फोन आया। इसके बाद वह घर से कहीं चले गए और वह खाना खाने के बाद वह सो गईं। रात 12 बजे वह पानी पीने के लिए उठीं तो, कमरे में बेटे का शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शुक्रवार भोर पुलिस को घटना की जानकारी हुई। मृतक की पत्नी दो माह से मायके में रहती है। तीन और छह साल की दो बेटियां है। मां ने आरोप लगाया है कि बेटे का पैर जमीन से छू रहा था। ऐसे में उसकी मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण पता लग सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed