{"_id":"62c4855acdb07776b14a2906","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-on-the-side-of-the-road-ambedkar-nagar-news-lko6382911149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के किनारे मिला युवक का शव
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट सोमवार देर शाम एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच उसके भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास सड़क के किनारे एक युवक बेहोश पड़ा मिला। इससे हड़कंप मच गया। लोगों ने उसकी जेब में पड़ा आधारकार्ड निकाला, तो उसकी पहचान अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर भटपुरा निवासी विपुल (27) के रूप में हुई। इसके साथ ही उसकी जेब में मिले मोबाइल से कॉल लिस्ट पर फोन किया गया। एक नंबर उसके घर का भी था। परिजनों को बताया गया कि विपुल बेहोश पड़ा है। घरवाले मौके पर पहुंचे। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विपुल के भाई सत्येंद्र ने कोतवाली में हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। सत्येंद्र ने कहा कि विपुल पेंटिंग करता था। सोमवार शाम करीब चार बजे उसके पास फोन आया। इसके बाद वह कुछ देर में आने की बात कहकर बाइक से चला गया। देर शाम उसके सड़क के किनारे बेहोश मिलने की जानकारी फोन से दी गई। उधर, कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं दिख रहे हैं।