{"_id":"60be59488ebc3e1f59430e42","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-in-the-room-under-suspicious-circumstances-ambedkar-nagar-news-lko581410266","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में संदिग्ध हालात में लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में संदिग्ध हालात में लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के बसखारी रोड स्थित किराए के घर में रह रहे एक युवक का शव सोमवार को संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, अकबरपुर कोतवाली पर तहरीर बदलवाने का भी मामला सामने आया है। पिता ने पुत्र की हत्या करने की आशंका जताई है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कर मामले की जांच कराने की मांग की है।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी आलोक वर्मा (23) अकबरपुर नगर के बसखारी रोड स्थित कॉरपोरेशन बैंक के बगल में एक मकान में बतौर किराएदार रहता था। बताया जाता है कि सोमवार को सुबह कमरे में फांसी के फंदे पर उसका शव लटका पाया गया। इससे नगर में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस व परिवारीजन मौके पर पहुंचे।
घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। आलोक के पिता रामअशीष ने अकबरपुर कोतवाली में तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। कहा कि उसके पुत्र की हत्या की गई है। इस मामले में समुचित छानबीन की जरूरत है। उधर, अकबरपुर कोतवाली पुलिस पर मामले में तहरीर बदलवाने का भी आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर पिता रामआशीष की दो तहरीर वायरल हो रही हैं। इसमें एक तहरीर में भूमि विवाद में हत्या की आशंका जतायी गई है, जबकि दूसरी तहरीर में घटना का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। उधर, अकबरपुर कोतवाल अमित सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर बदलवाने जैसे आरोप बेबुनियाद हैं।