फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   DBT amount reached in the account of 1.5 lakh parents

डेढ़ लाख अभिभावकों के खाते में पहुंची डीबीटी राशि

Mon, 01 Aug 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
DBT amount reached in the account of 1.5 lakh parents
अंबेडकरनगर। जिले के 1582 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे 2.20 लाख छात्र-छात्राओं की तुलना में सोमवार को 1.44 लाख बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी की धनराशि भेजी गयी। इसके तहत प्रति अभिभावक 12 सौ की दर से 17.28 करोड़ रुपया की राशि खातों में भेजी गयी है।
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खाते में राशि भेजने के साथ ही सभी से अपील की कि इसका उपयोग पूरी ईमानदारी के साथ बच्चों के लिए ड्रेस, स्वेटर, जूता मोजा, बैग व अन्य स्टेशनरी सामग्री की खरीद में किया जाए। इस बीच पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। जिले के 76 हजार बच्चों के अभिभावकों को अभी भी उक्त मदद राशि मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1582 परिषदीय विद्यालय हैं, जिनमें मौजूदा समय में 2.20 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। योजना का लाभ दिलाने के लिए इनके आधार कार्ड की अभिभावकों के बैंक खातों से फीडिंग कराना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जिले में 1.44 लाख बच्चों के अभिभावकों के खाते की फीडिंग का कार्य पूरा हो चुका है जबकि 76 हजार बच्चों के अभिभावकों के खाते को आधार कार्ड से जोड़े जाने का कार्य चल रहा है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, डॉ. सुरेश तिवारी, डॉ. डीपी सिंह समेत शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed