फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dayaram Rajbhar will be the BSP candidate from Jalalpur.

Ambedkar Nagar News: जलालपुर से दयाराम राजभर होंगे बसपा प्रत्याशी

Fri, 02 Oct 2026 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Dayaram Rajbhar will be the BSP candidate from Jalalpur.
जलालपुर क्षेत्र के एक निजी मैरिज हाल में शुक्रवार को आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबो​धि
जलालपुर। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी ने जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से अयोध्या मंडल प्रभारी दयाराम राजभर को प्रत्याशी घोषित किया है। शुक्रवार को क्षेत्र के एक निजी मैरिज हाॅल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने इसकी घोषणा की। प्रत्याशी घोषित होने पर कार्यकर्ताओं ने दयाराम राजभर का स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विश्वनाथ पाल ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने का आह्वान किया। उन्होंने गांव-गांव और घर-घर संपर्क बढ़ाकर पार्टी की नीतियां लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने 2027 में बसपा की सरकार बनने का दावा करते हुए अंबेडकरनगर की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य बताया।
विज्ञापन

पाल ने मायावती सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए अंबेडकरनगर जिले के गठन और जिला मुख्यालय पर न्यायालय की सुविधा को प्रमुख उपलब्धियों में गिनाया। उन्होंने कहा कि जिले के गठन से पहले न्यायालय संबंधी कार्यों के लिए लोगों को फैजाबाद जाना पड़ता था। उन्होंने बसपा सरकार के दौरान दो लाख से अधिक लोगों को नौकरी दिए जाने का भी दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 लाख रुपये वाले पुराने बयान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 2027 में भाजपा और सपा को नकारकर बसपा को समर्थन मिलेगा। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क करने को कहा।
सम्मेलन में पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा, मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप विमल, जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम, जिला पंचायत सदस्य समीर चौधरी, मनोज वर्मा, मोहम्मद असद, केडी गौतम, रविप्रकाश मौर्य, अरविंद गौतम, रामनयन निर्दोष, सभाजीत गौतम समेत अन्य मौजूद रहे।

37 साल की संगठन सेवा का मिला सम्मान
अकबरपुर के सिझौली निवासी दयाराम राजभर वर्ष 1989 से बसपा से जुड़े हैं। उन्होंने जिला महासचिव और अयोध्या मंडल प्रभारी समेत कई जिम्मेदारियां संभाली हैं। बसपा सरकार के दौरान वर्तमान सपा विधायक रामअचल राजभर के प्रतिनिधि के रूप में भी दायित्व निभाया। लंबे समय से संगठन में सक्रिय दयाराम को अंबेडकरनगर की पांचों विधानसभा सीटों में पार्टी गतिविधियों का अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed