फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Day-night power cuts

दिन-रात की बिजली कटौती से एक लाख लोग बेहाल

Sun, 17 Sep 2017 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन

भीषण गर्मी के दौरान दिन और रात में हो रही विद्युत कटौती से जिला मुख्यालय के करीब एक लाख लोग बेहाल हैं। 24 घंटे के दौरान लो वोल्टेज के चलते यह संकट और भी बढ़ गया है। 24 घंटे की आपूर्ति के रोस्टर के विपरीत जिला मुख्यालय के अकबरपुर उपकेंद्र को ही 18 घंटे ही बिजली मिल पाई है। उपकेंद्र से टाउन फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को 14 घंटे आपूर्ति दी जा सकी है। उसमें भी लो वोल्टेज के चलते लोग घंटों परेशान हुए। उन्हें जनरेटर चलाने को मजबूर होना पड़ा। 

विज्ञापन


बारिश के अभाव में गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। ऐसे में विद्युत आपूर्ति के लगातार बेपटरी होने से लोगों की परेशानी और भी बढ़ गई है। करीब एक पखवारे से विद्युत आपूर्ति की स्थिति बदहाल है। दो-तीन दिनों बिजली का संकट और गहरा गया है। दो दिन पहले तक जहां तारों को दुरुस्त करने के नाम पर दिन में कटौती की जाती रही, वहीं अब रात में घंटों की कटौती से लाखों लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन


हालात यह हैं कि जिला मुख्यालय को 24 घंटे की आपूर्ति के रोस्टर के विपरीत शहर स्थित उपकेंद्र को ही 18 घंटे बिजली मिल पा रही है। टाउन फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को 14 घंटे की ही बिजली दी जा सकी है। हालांकि कुछ अन्य फीडरों के उपभोक्ताओं को 12 से 13 घंटे बिजली मिल पा रही है। शहजादपुर के वीरेंद्र के अनुसार शनिवार रात नौ बजे से करीब डेढ़ घंटे आपूर्ति ठप रही। रात को तीन बजे दोबारा आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह छह बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही हाल मीरानपुर का भी रहा। दीप कुमार के अनुसार मीरानपुर में रात साढ़े तीन बजे आपूर्ति ठप पड़ गई, जो सुबह छह बजे के बाद बहाल हुई। इस क्षेत्र में भी रात 11 बजे से एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। रविवार को दिन में भी नगर के अलग अलग क्षेत्रों में तीन से चार घंटे तक आपूर्ति अलग अलग कारणों से ठप रही। 


अघोषित कटौती के साथ आपूर्ति के वक्त लो वोल्टेज भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। अकबरपुर नगर के उपभोक्ताओं को मिल रही12 से 13 घंटे की आपूर्ति के दौरान वोल्टेज इतना कम रहता है कि लोगों के पंखे तक नहीं चल पाते। रणंजय वर्मा के मुताबिक वोल्टेज 160 से 170 वोल्ट के आसपास आता है, जिसे 200 के ऊपर होना चाहिए। वोल्टेज कम रहने के चलते इन्वर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। व्यापारी अमनदीप सिंह ने कहा कि लो वोल्टेज के चलते जनरेटर चलाना मजबूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed