{"_id":"637e678e5edd3746a7214ec4","slug":"daughters-should-be-aware-along-with-studies-ambedkar-nagar-news-lko658603645","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पढ़ाई के साथ जागरूक भी हों बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पढ़ाई के साथ जागरूक भी हों बेटियां
विज्ञापन
बेवाना स्थित रामभरोस इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरूक करती मिशन शक्ति टीम। -संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। शिक्षा व जागरूकता से ही महिलाओं व बेटियों को उनका अधिकार मिलेगा। ऐसे में उन्हें स्वयं इसके लिए आगे आने की जरूरत है। बेहतर शिक्षा हासिल करने से न सिर्फ अच्छा रोजगार मिलेगा बल्कि स्वरोजगार के क्षेत्र में भी मजबूती से आगे बढ़ सकेंगी। यह आह्वान बुधवार को मिशन शक्ति टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने के दौरान किया।
महिला थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने सिपाही कल्पना व शिवानी के साथ अकबरपुर नगर के स्कूल-कॉलेजों व सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। बेटियों को सोशल मीडिया व साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया।
कहा कि आम नागरिकों की जानकारी के अभाव के चलते ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाएं तेजी से हो रही है। इसके लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है। हमें कभी किसी इनाम व अन्य मुफ्त के प्रलोभनों से बचने की जरूरत है। किसी को ओटीपी, पासवर्ड, बैंक डिटेल आदि न साझा करें। यदि धोखाधड़ी हो जाए तो तत्काल 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
बेवाना में उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव, सिपाही मनोज कुमार, सौरभ व प्रीति शुक्ला ने रामपुर सकरवारी बाजार के अलावा रामभरोस इंटर कॉलेज अहेथिया किशुनीपुर में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।
भीटी थाने की सिपाही पूजा ने बाजार व आसपास, इब्राहिमपुर थाने की सिपाही जावंती ने बरुआ जलाकी, बसखारी थाने की सिपाही पूनम यादव व अर्चना सिहं, अहिरौली थाने की सिपाही नेेहा सिंह व रूबी सिंह ने कई क्षेत्रों में महिलाओं व बेटियों को जागरूक किया।
इसके साथ ही उन्हें शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1090, यूपी 112, 181, 1076 आदि के बारे में जानकारी भी दी। एंबुलेंस मदद के लिए डायल 108 व 102 के बारे में भी बताया।