{"_id":"61eee5a33e0a7b6db909e25b","slug":"daughters-come-forward-for-rights-and-rights-ambedkar-nagar-news-lko614922869","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक व अधिकार के लिए आगे आएं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक व अधिकार के लिए आगे आएं बेटियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कई सामाजिक संगठनों ने गोष्ठी व अन्य आयोजनों के माध्यम से बेटियों के हक की आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि देश व समाज की तरक्की के लिए जरूरी है कि देश की आधी आबादी को उनका हक व अधिकार मिले। जब तक महिलाओं की बेहतरी नहीं होगी, तब तक देश विकास के पथ पर आगे नहीं बढ़ सकेगा। वक्ताओं ने बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य मुद्दों को प्रभावी बनाए जाने के लिए आवाज बुलंद की।
जन विकास केंद्र भितरीडीह में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव गायत्री ने बालिकाओं को कानूनी अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि महिलाओं की बेहतरी के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। जरूरत है कि बेटियां व महिलाएं जागरूक होकर उसका लाभ उठाएं। बालिका दिवस के मौके पर संगठन से जुड़ी बेटियों ने इंटरमीडिएट तक बालिकाओं को निशुल्क अनिवार्य शिक्षा दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे।
बालिकाओं ने कार्यक्रम में शिक्षा हमारा मौलिक अधिकार है, इसे कोई छीन नहीं सकता। शिक्षा ही सामाजिक बुराइयों को समाप्त करेगी इन नारों को बुलंद किया। इस मौके पर प्रियंका, काजल, मालती, मंजू, किंजल व ज्योति आदि मौजूद रहीं। जन शिक्षण संस्थान की ओर से हाजीपुर मरुई में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रधान संतोष कुमार ने बालिकाओं की शिक्षा में बेहतरी का आह्वान किया। छात्रा शिवांगी उपाध्याय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस मौके पर चेतन सक्सेना शंभूलाल मौर्य, राकेश कुमार शर्मा, शैलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आलापुर में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रामपुर इंडी पिंडी के भीखपुर पुरवा में लगभग 20 बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका डॉ. पूनम राय ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को स्वयं अपने हक व अधिकार के लिए आगे आने की जरूरत है। इस मौके पर शशिभूषण पांडेय, इंद्रदेव, गुरुप्रसाद, चुन्नीलाल कनौजिया व श्रीराम विश्वकर्मा, प्रमिला देवी, मंजू देवी, पूजा देवी, दीपिका व माधुरी आदि मौजूद रहे। जन शिक्षण केंद्र कुटियवां में भी बालिका दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। सचिव पुष्पा पाल ने बेटियों को उनके हक व अधिकार के बारे में जानकारी दी। बालिकाओं को निशुल्क शिक्षा की अनिवार्यता के लिए प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे गए।