फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Daughter's spirit remains intact, becoming a doctor will remove pain

बिटिया का हौसला बरकरार, डॉक्टर बन दूर करेगी दर्द

Wed, 13 Jul 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Daughter's spirit remains intact, becoming a doctor will remove pain
अंबेडकरनगर। दरिंदों के हवस का शिकार हुई बिटिया मेधावी है। बीते दिनों ही फर्स्ट डिवीजन से इंटरमीडियट पास करने वाली बेटी ने हाईस्कूल में भी यही सफलता पाई थी। उसका लक्ष्य चिकित्सा सेवा में जाना है। दो दिन पहले हुई दरिंदगी के बावजूद बिटिया के हौसले नहीं टूटे हैं। वह आगे की पढ़ाई पूरी कर सपनों को पंख लगाएगी।
विज्ञापन

तीन युवकों द्वारा गैंगरेप करने वाली बिटिया का पूरा फोकस पढ़ाई पर रहा है। कृषक पिता और गृहणी मां की इकलौती पुत्री होने के चलते उसे खूब लाड़-प्यार मिलता रहा है। एकमात्र भाई जो उससे बड़ा है उसके साथ मिलकर बिटिया ने पढ़ाई को लगातार बेहतर किया। इसी का नतीजा रहा कि उसने स्थानीय विद्यालय से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा को फर्स्ट डिवीजन पास किया। उसके बड़े भाई ने भी हाईस्कूल परीक्षा को अच्छे अंक से उत्तीर्ण करते हुए फर्स्ट डिवीजन प्राप्त किया था। भाई ने इंटर की परीक्षा भी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया तो मेधावी बिटिया भी भला कहां पीछे रहने वाली थी। उसने भी पढ़ाई पर केंद्रित रहते हुए इंटर मीडियट की परीक्षा इसी वर्ष प्रथम श्रेणी में पास करने की सफलता हासिल कर ली। उसे 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त हुए।
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भाग ले चुके बिटिया के भाई ने बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उसकी बहन मेधावी है। उसका लक्ष्य चिकित्सा सेवा में जाने का है। वह अक्सर इस पर बात करती रहती है। वह तत्काल एएनएम आदि का कोर्स कर नौकरी हासिल करने की तैयारी में जुटी रही। किशोरी के भाई ने सवाल के जवाब में बताया कि इस दरिंदगी के बावजूद उसकी छोटी बहन के हौसले पस्त नहीं हुए हैं। वह आगे पढ़ेगी। महाविद्यालय जाएगी और अपने सपनों को पूरा करेगी। पूरा परिवार उसके साथ है। वह परिश्रमी है। इसलिए ऐसी घटनाओं से टूटकर बिखर जाने की बजाए वह सफलता का मुकाम हासिल करेगी। ऐसा करने से अन्य किशोरियों और युवतियों को सकारात्मक प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed