फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Daughter filed a case against six people including father

Ambedkar Nagar News: बेटी ने पिता समेत छह लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा

Fri, 27 Sep 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 27 Sep 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Daughter filed a case against six people including father
अंबेडकरनगर। प्रेम विवाह के बाद बेटी ने अपने ही पिता, मां, भाई और भाभी के खिलाफ ससुराल पक्ष को जान से मार डालने की धमकी देने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। मामला अकबरपुर कोतवाली का है।
विज्ञापन

चांदपुर भटपुरा महमूदपुर गांव की सुधा शर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसने अपने ही गांव निवासी विजय कुमार के साथ एक अगस्त 2024 को स्वेच्छा से शादी कर ली थी। इससे उसकी मां, पिता, भाई व भाभी नाराज हो गए। आरोप है कि 19 सितंबर को सुधा की मां कमला ने कई महिलाओं के साथ खेत की सिंचाई कर रहे उसके जेठ कृष्ण कुमार पर हमला बोल दिया। किसी तरह जेठ ने भागकर अपनी जान बचाई। पिटाई के बाद छेड़खानी के केस में फंसाने की धमकी भी दी। मायके वालों की दबंगई के नाते उसके ससुराल वाले खेती नहीं कर पा रहे हैं। सुधा ने किसी प्रकार की कोई घटना होने पर पूरी जिम्मेदारी भाई बृजेश शर्मा, मुकेश शर्मा, पिता उमाशंकर शर्मा, माता कमला देवी, भाभी अंतिमा शर्मा व भाभी लवली शर्मा पर लगाया है। कोतवाल वीरेंंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed