{"_id":"699b3d6ec793064b1f016a69","slug":"dangal-starts-tomorrow-wrestlers-from-many-states-will-show-their-strength-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-151321-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दंगल कल से, कई राज्यों के पहलवान दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दंगल कल से, कई राज्यों के पहलवान दिखाएंगे दमखम
Sun, 22 Feb 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
कटेहरी। क्षेत्र के काछा पिछवारा हृदयपुर में मंगलवार को सुबह 10 बजे से अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन स्थल पर अखाड़े की विशेष व्यवस्था की गई है। बाहर से आने वाले पहलवानों और दर्शकों के लिए सुविधाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
दंगल में उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों के पहलवान भाग लेंगे। इसके अलावा बनारस, गोंडा, अयोध्या और चंबल घाटी क्षेत्र से भी नामचीन पहलवान अपनी-अपनी टीमों के साथ पहुंचेंगे। इस बार प्रतियोगिता में अनुभवी और युवा दोनों वर्ग के पहलवान हिस्सा लेंगे, जिससे मुकाबले रोचक होने की उम्मीद है। अलग-अलग भार वर्ग में कुश्ती के मुकाबले कराए जाएंगे।
विजेताओं को निर्धारित पुरस्कार राशि और सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस बार दंगल में नेपाल से भी पहलवान हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। बसंत थापा, सूरज थापा और निर्दोष थापा अपने दल के साथ प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की मौजूदगी दिखेगी। (संवाद)