फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dadhikandhav procession came out with gaiety and reverence

उल्लास व श्रद्धा के साथ निकली दधिकांधव शोभायात्रा

Mon, 22 Aug 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dadhikandhav procession came out with gaiety and reverence
टांडा (अंबेडकरनगर)। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर में दशकों से मनाया जा रहा दधिकांधव उत्सव रविवार रात श्रद्धा व उल्लास के साथ मना। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन लीलाओं पर आधारित दर्जनों झांकियां सजायी गईं थीं। इसे देखने के लिए नगर सहित दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। नगर पालिका व स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पूरी रात मुस्तैद रही।
विज्ञापन

करीब चार सौ वर्ष से बाबा संसारी दास की ओर से शुरू की गई श्रीकृष्ण दधिकांधव शोभायात्रा की परंपरा का निर्वहन रविवार रात परंपरा के साथ हुआ। बाबा संसारी दास के बारे में कहा जाता है कि उन्हें ईश्वरीय शक्ति प्राप्त थी, जिससे वह लोगों का कष्ट दूर करने का काम करते थे। अपने जीवनकाल में ही उन्होंने समाधि ले ली थी। नगर के समीप शमशुद्दीनपुर गांव में नहर के किनारे उनकी समाधि स्थापित है।
विज्ञापन

श्रद्धालु यहां पूरी आस्था के साथ पहुंचकर पूजन अर्चन करते हैं। शोभायात्रा की अगुवाई आज भी बाबा संसारीदास के परिजन करते हैं। रविवार रात निकली दधिकांधव उत्सव की झांकी ने लोगों को खूब आकर्षित किया। दधिकांधव उत्सव शोभायात्रा में श्रीगिरधर संकीर्तन मंडल, श्रीकृष्ण दधिकांधव सेवा समिति, श्रीबालकृष्ण जन्माष्टमी एवं दधिकांधव सेवा समिति छज्जापुर दक्षिण, श्रीहरि कीर्तन मंडली छज्जापुर, श्रीबाल कृष्ण सेवा समिति हयातगंज, श्रीबाल पुष्प संकीर्तन समाज काजीपुरा आदि स्थानों की झाकियों के कीर्तन मंडलियों ने भजन कीर्तन व सोहार गीत करते हुए विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दधिकांधव उत्सव को देखते हुए नगर पालिका की तरफ से भी इंतजाम किए गए थे। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर अंधेरा न हो इसके लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मुस्तैद नजर आयी। शोभायात्रा में दधिकांधव समाज के अध्यक्ष बाबा अरुणदास, महामंत्री आशुतोष पाण्डेय, शोभायात्रा अध्यक्ष आनंद कुमार अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक संजू देवी, विहिप नेता श्यामबाबू गुप्त, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, विमलेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता दीपक केडिया, विजय मौर्य, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अजयप्रताप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed