फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cylinder Blast 4

खाना बनाते फटा गैस सिलेंडर, चार घर में लगी आग

Mon, 18 Nov 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Cylinder Blast 4
भीटी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के बौरा ग्राम पंचायत के मठिया गांव में सोमवार सुबह खाना बनाने के दौरान रसोई गैस का रिसाव होने से गैस सिलेंडर फट गया। इससे लगी आग की चार घर चपेट में आ गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक चारों घर की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। आग की घटना में लगभग छह लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामनरायन के घर में कथा का आयोजन था। इसी के सिलसिले में सोमवार को दोपहर के खाने के लिए छप्पर के नीचे रसोई गैस सिलेंडर पर खाना बनाया जा रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। आग तेजी से बढ़ने लगी। इसी बीच सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया, जिससे आग फैल गई। आग के विकराल रूप का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आग ने बगल स्थित विजय कुमार, कलावती व महंथू के भी आग की चपेट में आ गए। तेज से उठती आग की लपटें देख मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन

यूपी डायल 100 व भीटी थाना पुलिस को सूचना देने के साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना की। जानकारी होते ही डायल 100 व एसओ भीटी मनीष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। लगभग दो घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की घटना में लगभग छह लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ। घटना से गांव में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद एसडीएम भीटी देवीदयाल वर्मा के निर्देश पर लेखपाल ने गांव पहुंचकर क्षति का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक सहायता पीड़ित परिवार को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed