फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Current struck after touching pipe from HT line, worker dead

एचटी लाइन से पाइप छूने से उतरा करंट, मजदूर की मौत

Sun, 23 May 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Current struck after touching pipe from HT line, worker dead
आलापुर/जहांगीरगंज। जहांगीरगंज थाना अंतर्गत लखनडीह गांव में रविवार को सुबह टेंट लगाने के दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन तार से छू जाने से उतरे करंट की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई, वहीं एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लखनडीह गांव निवासी राजेश गौतम के घर में वैवाहिक आयोजन था। इसमें टेंट व लाइट लगाने के लिए आलापुर थाना क्षेत्र के मसेना मिर्जापुर गांव निवासी मित्रसेन यादव (22) एक अन्य मजदूर दुमदुमा निवासी निर्भय (21) के साथ रविवार को सुबह पहुंचा था। बताया जाता है कि टेंट लगाने के दौरान अचानक लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से छू गया। इससे पाइप में करंट दौड़ गया, जिससे मित्रसेन उसकी चपेट में आ गया। चीख पुकार पर उसे बचाने के लिए निर्भय वहां पहुंचा, जिससे वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगोें ने दोनों को पाइप से अलग किया। आननफानन में दोनों को सीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मित्रसेन को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे निर्भय को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, घटना की जानकारी होते ही भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी मित्रसेन के गांव पहुंचे। उन्होंने परिवारीजनों को ढांढस बंधाते हुए जरूरी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed