{"_id":"6aa82b2d72b8ffc82207fa28","slug":"ct-scan-at-the-district-hospital-is-down-patients-are-troubled-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-164875-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में सीटी स्कैन ठप, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में सीटी स्कैन ठप, मरीज परेशान
विज्ञापन
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की उमड़ी भीड़। संवाद
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ के बीच सीटी स्कैन मशीन खराब हो गई। मशीन की टेबल आगे-पीछे न होने के कारण पूरे दिन किसी मरीज की जांच नहीं हो सकी। इससे जांच के लिए पहुंचे मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। कई गंभीर मरीजों को मजबूरी में निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ा, जहां उन्हें अधिक शुल्क देना पड़ा।
जिला अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर सीटी स्कैन की सुविधा संचालित है। यहां रोजाना करीब 35 से 40 मरीजों की जांच होती है। सोमवार सुबह मशीन शुरू होने के बाद पहला मरीज जैसे ही टेबल पर लेटा, टेबल ने काम करना बंद कर दिया। कर्मचारियों ने काफी देर तक मशीन चालू करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सीएमएस को इसकी जानकारी दी गई।
मशीन खराब होने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीज घंटों अस्पताल परिसर में जांच शुरू होने का इंतजार करते रहे। बाद में उन्हें बिना जांच कराए लौटना पड़ा। सीएमएस ने कंपनी के अधिकारियों से बात कर मशीन को जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सुबह से दोपहर तक किया इंतजार : अकबरपुर के दाउदपुर करतोरा निवासी सभापति सीटी स्कैन कराने जिला अस्पताल आए थे। उन्होंने बताया कि सिर में चोट लगने के कारण चिकित्सक ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी थी। सुबह से मशीन ठीक होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन दोपहर तक मशीन चालू नहीं हो सकी।