{"_id":"6102ecd08ebc3e585c204795","slug":"csc-operators-performance-in-the-collectorate-ambedkar-nagar-news-lko589069254","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएससी संचालकों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएससी संचालकों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते जनसेवा केन्द्र संचालक।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। सीएससी के संचालकों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मी पंचायत सहायक भर्ती प्रक्रिया में सीएससी केंद्र के प्रशिक्षित कर्मचारियों को शामिल करने की मांग कर रहे थे। धरना प्रदर्शन के बाद जनसेवा केन्द्र संचालकों ने एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा को अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा।
कॉमन सर्विस सेंटर के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में जुटे जनसेवा केन्द्र संचालकों ने अपने हक की आवाज को बुलंद करते हुए कहा कि उनकी आवाज को न दबाना पूरी तरह नाइंसाफी होगी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सीएससी केंद्र पर कार्यरत कर्मी केंद्र व प्रदेश सरकार के स्तर पर संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन जनता को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कराते हैं।
प्रदेश सरकार की तरफ से ग्राम पंचायत स्तर पर सहायक व कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती निकाली गई है। सभी संचालक इस पद के योग्य और अनुभव प्राप्त है। इस लिए पंचायत सहायक कर्मी के रूप में जन सेवा केंद्र संचालकों को भर्ती में प्राथमिकता प्रदान की जाए और आधार कार्ड का कार्य सभी संचालकों के माध्यम से कराया जाए। इस मौके पर उपाध्यक्ष सोहन वर्मा, कोषाध्यक्ष अंकेश यादव, अनूप पाण्डेय, अनूप यादव, अरुण कुमार सिंह, सुनील यादव समेत बड़ी संख्या में जनेसवा केन्द्र संचालक मौजूद रहे।