फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Crowd thronged the district hospital's OPD, 1,470 patients showed up

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी भीड़, 1470 मरीज पहुंचे

Fri, 18 Sep 2026 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Crowd thronged the district hospital's OPD, 1,470 patients showed up
जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार सुबह 09:30 बजे फिजी​शियन के कक्ष बाहर लगी मरीजों की कतार।संव
अंबेडकरनगर। मौसम के बदलते मिजाज के बीच जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को 1470 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। अस्पताल खुलते ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद फिजीशियन समेत अन्य ओपीडी कक्षों के बाहर भी मरीजों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

पर्चा बनवाने के बाद मरीज चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। सबसे अधिक भीड़ फिजीशियन ओपीडी में रही। तीन चिकित्सकों ने करीब 500 मरीजों को परामर्श दिया। डॉ. ब्रेमहेम, डॉ. योगेश वर्मा और डॉ. विवेक पांडेय के कक्षों के बाहर सुबह से ही मरीज कतार में खड़े रहे।
विज्ञापन

जलालपुर के सुरहुरपुर निवासी अनुज गांठ में दर्द की शिकायत लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं, अकबरपुर के जोलहियां निवासी अंकुर पेट दर्द का उपचार कराने अस्पताल आए। बाल रोग ओपीडी में शुक्रवार को 154 मरीज पहुंचे। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में 40 मरीज भर्ती रहे। ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या का असर पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्षों तक दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि अस्पताल पहुंचने वाले सभी मरीजों का उपचार कराया गया। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
सुबह 9:29 बजे तक बंद मिला फिजीशियन का कक्ष
फोटो : 48
जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह 9:29 बजे तक फिजीशियन डॉ. योगेश वर्मा का कक्ष बंद मिला। उपचार की उम्मीद में दूर-दराज से आए कई मरीज सुबह आठ बजे ही अस्पताल पहुंच गए थे। निर्धारित समय तक कक्ष नहीं खुलने से उन्हें इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed