फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Crowd of Zareen increasing in Kichhauchha Dargah Urs

किछौछा दरगाह उर्स में बढ़ रही जायरीन की भीड़

Thu, 25 Aug 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Crowd of Zareen increasing in Kichhauchha Dargah Urs
बसखारी (अंबेडकरनगर)। महान सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी की रसूलपुर किछौछा स्थित दरगाह पर चल रहे सालाना उर्स में देश विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है। शुक्रवार को सज्जादानशीन सै. मोहिउद्दीन की खिरकापोशी व विशेष दुआ में शामिल होने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में जायरीन पहुंच रहे हैं। इस बीच बुधवार को एक दिन के सज्जादानशीन सै. मोईनुद्दीन अशरफ ने आस्ताने आलिया पर पहुंचकर विशेष दुआ की।
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध दरगाह किछौछा में चल रहे सालाना उर्स में दिन प्रतिदिन जायरीन की संख्या बढ़ती जा रही है। न सिर्फ देश, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। मेला क्षेत्र में पहुंचे जायरीन न सिर्फ आस्ताने आलिया पर पहुंचकर माथा टेक रहे, बल्कि चादर चढ़ाकर विशेष दुआ भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल 26 अगस्त को को मुख्य सज्जादानशीन सै. मोहिउद्दीन अशरफ खिरकापोशी कर आस्ताने पर पहुंचकर विशेष दुआ करेंगे। इसमें शामिल होने व ऐतिहासक खिरके की जियारत के लिए बड़ी संख्या में जायरीन पहुंच रहे हैं। इंतेजामिया कमेटी से जुड़े सै. अजीज अशरफ ने कहा कि आने वाले जायरीन को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए साफ सफाई, पेयजल, प्रकाश समेत अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर उर्स के मुख्य दिन जायरीन की उमडने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। इस बीच बुधवार को एक दिन के सज्जादानशीन सै. मोईनुद्दीन ने आस्ताने आलिया पर पहुंचकर विशेष दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed