फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Crores spent, yet passenger facilities at the station are in a bad state

Ambedkar Nagar News: करोड़ों खर्च, फिर भी स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बदहाल

Sun, 13 Apr 2025 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Crores spent, yet passenger facilities at the station are in a bad state
 प्लेटफार्म एक पर बिखरी निर्माण सामाग्री। संवाद
अंबेडकरनगरः अकबरपुर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प पर करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी यात्री सुविधाएं बदहाल हैं। पेयजल के इंतजाम नहीं हैं तो शौचालय की भी सुविधा यात्रियों को नहीं मिल रही। सफाई व्यवस्था भी बेपटरी है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में रेलवे ट्रैक दोहरीकरण के साथ जंक्शन का कायाकल्प शुरू हुआ था। वर्ष 2024 में पुराने भवन को तोड़कर बहुमंजिला भवन बनने के साथ ही प्लेटफॉर्म नंबर एक का नवीनीकरण कार्य कराया गया। प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर कार्य पूरा होने के बाद इन दिनों टिन शेड लगाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने जगह-जगह निर्माण सामग्री फैला रखी है। इसके चलते प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर ट्रेन रुकने के दौरान बोगी में चढ़ने व उतरने वाले यात्रियों को दुश्वारियाें का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यही हाल प्लेटफाॅर्म नंबर दो का भी है। इस पर बिना ट्रेनों का संचालन रोके ही जीर्णोद्धार का कार्य जारी है। इससे हमेशा यात्रियों को हादसे का अंदेशा बना रहता है। रविवार को किसान ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री दिनेश सिंह ने बताया कि प्लेटफाॅर्म दो पर निर्माण कार्य हो रहा है। ऐसे में ट्रेनों का संचालन एक नंबर प्लेटफाॅर्म से ही करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। ऐसे में ट्रेन में चढ़ने की जल्दबाजी में हादसा होने का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टैंड पोस्ट की टोटियां टूटी
प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर कार्यदायी संस्था ने दो स्टैंड पोस्ट बनवाए हैं। स्टेशन के पूर्वी छोर पर बने स्टैंड पोस्ट पर लगी पांच टोटियों में तीन टूटी हैं। दो टोटियों से ही पानी निकलता है। ऐसे में गर्मी के मौसम में स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर जब यात्री स्टैंड पोस्ट पर पहुंचते हैं तो उनको पानी भरने के लिए दुश्वारियोंं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोगों को पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है।
प्लेटफॉर्म पर सफाई का अभाव
प्लेटफाॅर्म नंबर एक व दो पर जगह-जगह निर्माण सामग्री व कूड़ा कचरा फैला हुआ है। सफाई के लिए नामित संस्था सफाई के नाम पर महज रस्म अदायगी कर रही है। कर्मचारी दिनभर कमरों में गप लगाते नजर आते हैं। प्लेटफाॅर्म पर फैली गंदगी इसकी गवाही दे रही है।
प्रतीक्षालय कक्ष से एक पखवारे से बह रहा पानी
स्टेशन पर यात्रियों के आराम करने के लिए प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय बना है। यह भी गंदगी से पटा रहता है। कक्षा में स्थित शौचालय से बीते एक पखवारे से पानी बहकर प्लेटफाॅर्म पर पहुंच रहा है, इसके बाद ही इसे जिम्मेदार ठीक नहीं करा रहे हैं। आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।

किया गया है पत्राचार
पेयजल व्यवस्था के साथ ही अन्य खामियों को ठीक कराने के लिए पत्राचार किया गया है। स्टैंड पोस्ट की टूटी टोटियों को जल्द ही ठीक कराया दिया जाएगा। साफ-सफाई और बेहतर ढंग से कराने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - विनोद कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed