फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Criminals Attacks on Hunband and wife

बदमाशों ने फिर बनाया यात्रियों को शिकार

Thu, 20 Feb 2020 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Criminals Attacks on Hunband and wife
आलापुर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे रेल कर्मचारी व उनकी पत्नी को गंतव्य तक पहुंचाने के नाम पर बदमाशों ने चार पहिया वाहन पर बैठा लिया। इसके बाद स्प्रे से नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। दोनों को जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में कवही अंजनपुर के पास झाड़ियों में फेंक नकदी-सामान लूटकर बदमाश भाग निकले। बेहोशी की हालत में दंपति को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीते दिनों भी एक यात्री को गंतव्य तक पहुंचाने के नाम पर बदमाशों ने कार में बिठा लिया था। इसके बाद बसखारी के निकट बेहोशी की दशा में फेंक नगदी व सामान लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने रेलवे स्टेशन पर अचानक छापा मारने और स्टेशन पर मौजूद वाहनों की जांच करने आदि की जरूरत महसूस नहीं की। इसी का फायदा बदमाशों ने एक बार फिर उठाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। बुधवार अपराह्न साढ़े तीन बजे आलापुर तहसील क्षेत्र के रामनगर जेटठहवा निवासी रेल कर्मचारी रामलट यादव दून एक्सप्रेस ट्रेन से पत्नी सरस्वती के साथ अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से उन्होंने परिवारीजनों को अकबरपुर आ जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस बीच अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूद बदमाशों ने दंपति को गंतव्य तक पहुंचाने के नाम पर एक चार पहिया वाहन में बिठा लिया। उस पर तीन अन्य बदमाश यात्री बनकर पहले से मौजूद थे। बदमाशों ने बसखारी बाजार के आगे दंपति के चेहरे पर स्प्रे कर उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के कवही अंजनपुर गांव में मुख्य मार्ग के निकट झाड़ियों में फेंककर बदमाश भाग निकले। बदमाशों ने उनके पास मौजूद नगदी व सामान ले लिया। स्थानीय लोगों ने बेहोश दंपति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में थोड़ा होश आने पर दी गई जानकारी के आधार पर लोगों ने परिवारीजनों को सूचना दी। परिजन भी रामनगर स्थित निजी अस्पताल पहुंच गए। उपचार में दोनों की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक कृष्णकांत ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed