फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Criminal

मुठभेड़ में गोली लगने से सिपाही घायल, बदमाश को भी लगी गोली

Wed, 28 Oct 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Criminal
फोटो 09, अंबेडकरनगर के कटका थाने में मुठभेड़ में घायल बदमाश को पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर। अजमलपुर गांव में बीते रविवार को युवती को गोली मारने वाले युवक ने मुठभेड़ के दौरान मंगलवार रात भी गोली चला दी। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश को भी गोली जा लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। घायल सिपाही व बदमाश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिसकर्मी को छुट्टी दे दी गई जबकि बदमाश का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

25 अक्तूबर को कटका थाना क्षेत्र के अजमलपुर गांव निवासी अजय उर्फ अनिल पुत्र महेंद्र ने गांव निवासी किशोरी शशिकला को गोली मार दी थी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होती देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया था।
विज्ञापन

मंगलवार रात कटका थाने के एसओ विजय तिवारी अपने साथ सिपाही अवनीश कुमार, उमाशंकर मौर्य व शंभू यादव को लेकर रफीगंज के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी बीच एक बाइक सवार युवक आता दिखाई पड़ा। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह मुंडेरा की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसे घेर कर पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरता देख आरोपी ने असलहे से फायर झोंक दिया। गोली सिपाही अवनीश कुमार के पैर में लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस कर्मियों ने जवाबी फायरिंग की। एक गोली पैर में गोली लगने से बदमाश गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। उसकी तलाशी ली गई तो एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ। मौके से बिना नंबर प्लेट की बाइक भी बरामद हुई। बाद में पूछताछ की तो उसकी पहचान अजय उर्फ अनिल निवासी अजमलपुर के रूप में हुई। उस पर किशोरी पर जानलेवा हमले का आरोप था। पुलिस टीम ने तत्काल सिपाही व घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। सिपाही को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि आरोपी का उपचार चल रहा है। एसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तार कर ली गई है। उपचार के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed