{"_id":"5d82634a8ebc3e017f1e61b8","slug":"criminal-ambedkar-nagar-news-lko4822506126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक एटीएम लूट प्रयास का पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक एटीएम लूट प्रयास का पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। एचडीएफसी बैंक का एटीएम उखाड़ने के मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन समेत कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने टीम को पुरस्कृत करने का भी एलान किया है।
बीते 31 अगस्त की आधी रात शातिर बदमाशों ने अकबरपुर नगर के पटेलनगर तिराहा स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को दुस्साहसिक ढंग से उखाड़ डाला था। इसके बाद वे उसे मौके से लेकर फरार होने में सफल भी रहे थे। संयोग से इसी बीच पुलिस की गश्ती टीम को देख उन्होंने कुछ दूर आगे जाकर इंजीनियरिंग कॉलेज मोड़ के निकट मुख्य मार्ग पर एटीएम को फेंककर फरार हो गए। उसमें मौजूद रकम पूरी तरह से सुरक्षित थी।
पुलिस तब से ही बदमाशों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने मामले की खुलासे के लिए अकबरपुर कोतवाली के साथ ही स्वाट टीम को भी लगाया। विभिन्न सूचनाओं पर काम करते हुए पुलिस टीम ने गत दिवस बदमाशों की पहचान कर ली। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। इस बीच बुधवार को एएसपी अवनीश कुमार मिश्र के नेतृत्व में बनगांव रोड नहर पुलिया के पास से घेराबंदी कर एक स्कार्पियो वाहन को पुलिस टीम ने रोका।
विज्ञापन
वाहन में मौजूद अकबरपुर कोतवाली के फूलपुर निवासी हर्षित त्रिपाठी, अमरई निवासी आकाश सिंह, हाशिमगढ़ छितौना निवासी वरुण कुमार तथा बनगांव निवासी नवनीत सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस को इन्हीं चार अभियुक्तों की तलाश थी। उन्हें पकड़कर अकबरपुर कोतवाली लाया गया। टीम में कोतवाली नारदमुनि सिंह, स्वाट टीम प्रभारी देवेंद्र पाल सिंह, दरोगा संतोष कुमार, सूबेचन्द्र यादव व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए सभी चार अभियुक्तों न घटना में शामिल होने की बात भी कुबूल कर ली है। उनका चालान कराया जा रहा है।
एचडीएफसी का एटीएम उखाड़ने के मामले में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने यूट्यूब पर एटीएम उखाडने का तौर तरीका सीखा था। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों का सरगना हर्षित था। उसने ही राजस्थान के एक बैंक एटीएम को लूटने का तौर तरीका यूट्यूब से सीखा था। इसकी जानकारी उसने अपने साथियों को दी। उसी ने ही चार पहिया वाहन का भी प्रबंध किया। इसके बाद चारों ने मिलकर फिर से यूट्यूब से एटीएम लूटने का विधिवत प्रशिक्षण लिया।