फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth killed in road accidents, seven serious

सड़क हादसों में युवक की मौत, सात गंभीर

Sun, 24 Apr 2016 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 24 Apr 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
आलापुर क्षेत्र में चार पहिया वाहन की टक्कर से रविवार दोपहर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक दो घायलों की स्थिति काफी गंभीर है। आलापुर क्षेत्र में भीखपुर निवासी विक्रम निषाद (20) वर्ष पुत्र राम प्रसाद बाइक से ढोलबजवा बाजार जा रहा था।
विज्ञापन


न्यौरी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार टाटा सूमो जीप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से रामनगर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कुछ लोगों ने जीप का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर क्षेत्र में माधोपुर निवासी कांती देवी (38) पत्नी सतीराम रविवार सुबह घर के सामने सड़क पार कर रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल कांती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई गई।

आलापुर क्षेत्र में सुल्तानपुर निवासी महेन्द्र (32) शनिवार शाम बाइक से जाते समय अनियंत्रित होकर गिर गए। गंभीर रूप से घायल महेंद्र को बाजारवासियों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 

जलालपुर निवासी निशा (32) पत्नी राम किशन रविवार दोपहर बाद सड़क पार करने के दौरान बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बसखारी क्षेत्र में दौलतपुर निवासी सुरेन्द्र (22) रविवार को साइकिल से अकरबपुर की तरफ आते समय बसखारी रोड स्थित अनियंत्रित पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया जहां सुरेंद्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सुल्तानपुर जिले में जयसिंहपुर निवासी जितेन्द्र (31) दोस्तपुर के निकट मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए।


उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर क्षेत्र में गौहन्ना निवासी कमल नरायण (28) व सरोज (26) बाइक से अकबरपुर जाते समय शहजादपुर के निकट एक अन्य बाइक से टकरा गए। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed