फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villagers beaten animal traffickers

ग्रामीणों ने पशु तस्कर को धुना

Fri, 12 Aug 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 12 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Villagers beaten animal traffickers
अंबेडकरनगर के भीटी में शुक्रवार को पशु तस्करी के विरोध में मार्ग जाम करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

घेराबंदी के बाद भाग रहे पशु तस्करों में से एक को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। पशु तस्करी से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगभग तीन घंटे तक भीटी-महरुआ मार्ग जाम कर पुलिस की लापरवाही को लेकर जोरदार प्रदर्शन भी किया। सीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने मार्ग जाम समाप्त कर दिया।

विज्ञापन


इससे पहले पशुओं से लदी पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में फंस गई जिसके बाद उसे छोड़कर कई तस्कर साथ चल रही दूसरी पिकअप से भाग निकले। गड्ढे में फंसी पिकअप में तीन पशु मृत पाए गए जबकि सात मवेशी जिंदा थे। थाना क्षेत्र भीटी से होकर एक बार फिर से पशु तस्करी ने जोर पकड़ रखा है। पूर्व में पुलिस ने पशु तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया था जो इन दिनों बंद है।
विज्ञापन


इसी का फायदा उठाते हुए तस्कर दो पिकअप से पशुओं को लेकर भीटी बाजार से होकर गुरुवार रात गुजर रहे थे। महरुआ मार्ग पर पशुओं से लदी एक पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में फंस गई। साथ में चल रही दूसरी पिकअप पर मौजूद लोगों ने गाड़ी रोक कर गड्ढे में फंसी पिकअप को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे आवाज होने पर आसपास के ग्रामीण जाग गए और लाठी-डंडा लेकर पशु तस्करों को दौड़ा लिये। पकड़े जाने की आशंका में फंसे वाहन को छोड़ आनन-फानन में कई पशु तस्कर दूसरे वाहन से भाग निकले। दो तस्कर नीचे ही रह गए जो ग्रामीणों से बचने के लिए बगल स्थित खेतों में छिप गए। इसी बीच मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पशुओं को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया।

जेसीबी भी मंगवाई गई। ग्रामीणों ने इसी बीच देखा कि निर्ममतापूर्वक लादे गए 10 पशुओं में से तीन की मौत हो गई है तो उनमें आक्रोश फैल गया। सात अन्य जीवित पशुओं को बाहर निकालकर उनके चारे-पानी का प्रबंध किया गया जबकि कई ग्रामीणों ने खेतों की घेराबंदी करते हुए तस्करों की तलाश शुरू कर दी।

लगभग दो घंटे की घेराबंदी के बाद सुबह छह बजे खेत में छिपा एक तस्कर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। दूसरे फरार तस्कर की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। ग्रामीणों ने पकड़े गए तस्कर को भीटी-महरुआ मार्ग पर लाने के साथ ही मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीण पुलिस प्रशासन के रवैये को लेकर नाराज थे।

उनका कहना था कि एक बार फिर से पूरे जिले में पशु तस्करी तेज हो गई है लेकिन पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। जाम लगने के दौरान बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर जुट गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। भीटी थाने की पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। बाद में सीओ भीटी अमित श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि केस दर्ज कराकर इस मामले में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह भी कहा कि आगे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भी खास प्रयास होंगे। सीओ के आश्वासन के बाद लगभग तीन घंटे चला मार्ग जाम ग्रामीणों ने समाप्त कर दिया।


ग्रामीणों ने मृत पशुओं का अंतिम संस्कार भी स्वयं करवाया। उधर, इस पूरे मामले में पुलिस ने पकड़े गए आरोपी महमूद निवासी अकोढ़ी, थाना गोसाइगंज, जिला सुल्तानपुर समेत अज्ञात के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। इसके बाद महमूद का चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed