{"_id":"580657074f1c1b672c7039dc","slug":"two-teens-ate-poison-death-of-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर समेत दो ने खाया जहर, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर समेत दो ने खाया जहर, युवक की मौत
अंबेडकरगर
Updated Tue, 18 Oct 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक किशोर व युवक ने विभिन्न कारणों से जहर खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवारीजनों के अनुसार अलीगंज थाना अंतर्गत हकीमपुर गांव निवासी विकास (20) पुत्र तुलसीराम ने सोमवार देर शाम खाना खाने के बाद जहर खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिवारीजनों ने पहले उसे सामान्य ढंग से लेते हुए स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हो सका।
जब उसने जहर खाने की जानकारी दी, तो परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
परिवारीजनों के अनुसार किसी बात को लेकर उसकी मां ने उसे फटकार दिया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जहर खाकर जान दे दी। उधर अकबरपुर थाना अन्तर्गत ताजनपुर गांव निवासी प्रदीप (16) पुत्र सुरेश ने भी सोमवार देर शाम खाना खाने के बाद किसी बात को लेकर जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।