{"_id":"e11446993071724afea8085b8f50c701","slug":"three-injured-in-road-accidents-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अहिरौली क्षेत्र के मनहरा गांव निवासी छोटेलाल (35) पुत्र जगेशर शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय कटेहरी बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी ले जाया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बेवाना थाना क्षेत्र के हरदूपुर गांव निवासी रामनिहोर (70) पुत्र भग्गल शनिवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आजमगढ़ जनपद के लाडोपुर गांव की सीता सिंह (42) पत्नी चंद्रप्रकाश रविवार सुबह अपने परिवार के साथ कार द्वारा लखनऊ से आजमगढ़ जा रही थीं।
अकबरपुर बसखारी मार्ग पर चितौना गांव के निकट सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। इससे परिवार के अन्य सदस्य तो बाल बाल बच गए, लेकिन सीता सिंह को चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।