{"_id":"6ad6769e83b999d67007db69","slug":"police-are-conducting-raids-in-search-of-the-operators-and-other-accused-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25623-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: संचालकों और अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: संचालकों और अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। कौशांबी और साहिबाबाद थानाक्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे दो हुक्का बार के संचालकों की तलाश में दो टीमें दिल्ली एनसीआर में अलग-अलग ठिकानों पर जाकर छापा मार रही हैं। वहीं, पुलिस ने सोमवार को छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में कौशांबी स्थित एंजिल मॉल के द पब्लिक हाउस क्लब में छापा मारा गया। वहां से पुलिस ने तन्मय, करन और भरत को गिरफ्तार किया था। मौके से भारी मात्रा में हुक्के, प्लेट और तंबाकू बरामद किया गया। हालांकि, क्लब का संचालक रिहाल आलम पुलिस को चकमा देकर भाग गया। उप निरीक्षक योगेश कुमार ने चारों आरोपियों के खिलाफ तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, साहिबाबाद थानाक्षेत्र में भी पुलिस ने याराना बार एंड रेस्टोरेंट में छापा मारकर मौके से संचालक हर्ष चौधरी, विवेक कश्यप और लकी को गिरफ्तार किया था। पुलिस अब दोनों स्थानों पर हुक्का बार संचालन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। साथ ही फरार संचालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
-- -- -- --
हुक्का बार पर पुलिस का छापा, दो गिरफ्तार
फोटो समाचार
कौशांबी। कौशांबी पुलिस ने सोमवार को वेव सिनेमा के पास गॉडफादर क्लब में चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर दिल्ली के भोलानाथ नगर निवासी प्रतीक और मेरठ के बीरन नगर निवासी बॉबी शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो हुक्का मय चिलम, दो हुक्का की पाइप और तीन फ्लेवर्ड तंबाकू के पाउच बरामद किए। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ग्राहकों की मांग पर फ्लेवर्ड हुक्का और तंबाकू उपलब्ध कराते थे। वे बिना लाइसेंस के तीन हुक्का बार के संचालन में सहयोग कर रहे थे। ब्यूरो