{"_id":"9697ff4481016c5897c14085dbce4654","slug":"three-injured-in-road-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Tue, 07 Jul 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
जलालपुर बाजार निवासी राकेश (32) पुत्र जगदीश व संतराम (28) पुत्र रजनीश मंगलवार सुबह बाइक से टांडा जा रहे थे। जब वे टांडा नगर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही पिकप ने उन्हें टक्कर मार दिया। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची समाजवादी एंबुलेंस से दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
बेवाना थाना अंतर्गत बेवाना निवासी शंभू (65) पुत्र राजगुरु सोमवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान उधर से गुजर रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दिया। इससे वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारीजनों ने उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन