फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Thieves crossed four lakhs of goods including cash

चोरों ने पार किया नकदी समेत चार लाख का माल

Sun, 23 Apr 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 23 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
 Thieves crossed four lakhs of goods including cash
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
भीटी व महरुआ थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर लगभग 4 लाख का सामान पार कर दिया। भीटी में जहां सेंध लगाकर घटना को अंजाम दिया गया, वहीं महरुआ में ताला तोड़कर चोर जेवरात व नकदी ले जाने में सफल रहे।
विज्ञापन


भीटी प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के काही ग्राम पंचायत अंतर्गत सूबेदार का पूरा निवासी राजेन्द्र कुमार के घर चोरों ने शनिवार रात सेंध लगा दी। घटना के समय पूरा परिवार घर के बाहर सो रहा था। रविवार सुबह परिवारीजनों ने जब घर के अंदर का दृश्य देखा तो सब सन्न रह गए। चोरों ने 70 हजार नकदी के अलावा लगभग दो लाख का सामान भी पार कर दिया था।
विज्ञापन


राजेन्द्र के मुताबिक वे सब रविवार को अपने पुत्र के विवाह के लिए लड़की देखने जाने वाले थे। इसके लिए आवश्यक तैयारियां की गई थीं। बताया कि चोरों ने घर में घुसकर सोने की चेन, अंगूठी, झुमकी व पायल समेत कई जेवरात चुराकर साथ लेते गए। चोर अपने साथ घर में रखा एक बक्सा भी उठा ले गए, जो बाद में गांव के बाहर स्थित कन्या विद्यालय के निकट क्षतिग्रस्त दशा में मिला। थाना प्रभारी देबीचरन गुप्त ने बताया कि तहरीर मिली है, छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार हुसैनपुर हीड़ी गांव में चोरों ने शनिवार रात दशरथ के घर का ताला तोड़कर घर में घुस गए। गर्मी के चलते पूरा परिवार बाहर सो रहा था। चोरों ने यहां से दो बाक्स उठाया और चलते बने। रविवार सुबह दोनों बक्से गांव के बाहर एक गन्ने के खेत में क्षतिग्रस्त अवस्था में मिले। चोरों ने दोनों बाक्से में रखे 6 हजार की नकदी के अलावा सोने व चांदी के कई जेवरात पार कर दिए।

गांव निवासी राजकुमार के घर भी चोरों ने पिछवाड़े से घुसकर 1 हजार नकदी के अलावा कपड़ा आदि उठा ले गए। पीड़ित ने यहां भी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि प्रकरण में छानबीन कराई जा रही है।

वहीं एक अन्य मामले मे केदारनग के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र यादवपुर गांव में शनिवार रात चोरों ने तीन घरों से लगभग साढ़े 3 लाख का सामान पार कर दिया। इनमें ग्राम प्रधान का घर भी शामिल है। पीड़ितों को इसकी जानकारी रविवार सुबह हुई। पीड़ित परिवार ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

यादवपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान प्रभात पांडेय के घर को चोरों ने निशाना बनाया। रात में किसी समय अज्ञात चोर ग्राम प्रधान के घर में घुस गए। इसके बाद एक के बाद एक कमरे की तलाशी ले ली। चोर 15 हजार की नकदी समेत लगभग 1 लाख के आभूषण पार कर दिए। इसके अलावा चोरों ने बगल स्थित श्रीचन्द्र पाण्डेय के घर को भी खंगाल लिया।


यहां से भी चोरों ने बड़ी सफलता हासिल कर ली। लगभग दो लाख के जेवरात समेत हजारों रुपए की नकदी भी समेट ले गए। इसके अलावा चोरों ने राजबहादुर पाण्डेय के घर से भी करीब 30 हजार के जेवरात उठा ले गए। पीड़ितों को इसकी जानकारी रविवार सुबह हुई। पीड़ितों ने तहरीर इब्राहिमपुर थाने में दे दी है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed