{"_id":"577d48274f1c1be42f7f9c78","slug":"theft-the-good-of-one-lack","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख के सामान की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लाख के सामान की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अन्नावां बाजार में मोबाइल की दुकान से हुई के बारे में बुधवार को पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत अन्नावां बाजार स्थित एक मोबाइल शॉप से अज्ञात चोरों ने नगदी समेत लगभग एक लाख का माल पार कर दिया। पीड़ित को इसकी जानकारी बुधवार सुबह दुकान पहुंचने पर हुई। उसने तत्काल इसकी जानकारी अहिरौली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक छानबीन भी की।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अन्नावां गांव निवासी राघवेंद्र तिवारी की अन्नावां बाजार में मोबाइल शॉप है। प्रतिदिन की तरह वह शाम को दुकान बंद कर घर चला गया। मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने दुकान की शटर का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसके बाद कैश काउंटर में रखी कुछ नगदी, सात मोबाइल सेट, 15 हजार रुपये से अधिक के रिचार्ज कूपन, पांच दर्जन से अधिक चार्जर, मोबाइल कवर व हेडफोन समेत लगभग 20 हजार रुपये का माल पार कर दिया। बुुधवार सुबह जब राघवेंद्र दुकान पर पहुंचा और शटर का ताला टूटा देखा तो हैरान रह गया।
विज्ञापन
दुकान के ज्यादातर कीमती सामान नदारद थे। उसने तत्काल घटना की सूचना अहिरौली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक छानबीन की। पीड़ित को चोरों ने करीब एक लाख रुपये की चपत लगाई है। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।