फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The young man's body was found hanging in hospital compound

अस्पताल परिसर में लटकता मिला युवक का शव

Thu, 21 Apr 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 21 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
The young man's body was found hanging in hospital compound
मृत देह - फोटो : demo pic

सीएचसी नगपुर परिसर में गुरुवार सुबह एक युवक का शव लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। परिवारीजनों ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है। पुलिस ने छानबीन शुुरू कर दी। सीएचसी नगपुर परिसर के कर्मचारी आवास में दिवंगत एएनएम दर्शनावती के पुत्र का शव पाए जाने से गुरुवार सुबह लोग सन्न रह गए।

विज्ञापन


परिवारीजनों की चीख-पुकार के बीच चिकित्सक व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तो छत के सहारे एएनएम के पुत्र गुड्डू (26) का शव लटक रहा था। गौरतलब है कि गत दिनों एएनएम की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि गुड्डू बुुधवार रात 10 बजे तक परिसर में ही लोगों के साथ सामान्य ढंग से बातचीत करता रहा। यह जानकारी मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने दी। परिवारीजनों ने भी कहा कि गुड्डू ने आत्महत्या क्यों की, वे भी नहीं समझ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ एनके पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed