{"_id":"cb630b2f5a9c6c3f08654ff445b4f822","slug":"the-woman-thrashed-pickups-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकप ने महिला को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकप ने महिला को रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 14 Jul 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहिरौली थाना क्षेत्र के हीरागंज चौराहे के पास मंगलवार भोर में मार्निंग वाक पर निकली महिला को एक पिकप ने रौंद दिया, वहीं हादसे में एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर अकबरपुर की तरफ भाग निकला। किशोर को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। महिला के शव को अहिरौली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कटेहरी बाजार निवासिनी मालती देवी (35) पत्नी सुरेेशचन्द्र गुप्त मंगलवार की सुबह मार्निंग वॉक पर निकली थी। मालती के साथ प्रतिदिन घर के बगल स्थित अनवर के परिवार की महिलाएं भी जाती थीं। मंगलवार को किसी कारणवश अनवर के परिवार की महिलाएं नहीं गईं, बल्कि आठ वर्षीय साहिल को भेज दिया। दोनों टहलते हुए हीरागंज चौराहे के पास पहुंचे थे। इसी बीच फैजाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअ ने मालती को रौंद दिया। वहीं साहिल को टक्कर मारते हुए वाहन चालक अकबरपुर की ओर भाग निकला। इससे साहिल को भी गंभीर चोटें आईं। मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने इसकी सूचना बाजार के अन्य लोगों को दी। अहिरौली थाने की पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि साहिल को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।