{"_id":"59189a794f1c1b15228537f8","slug":"the-mate-was-beaten-to-death-by-a-stick","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठा मजदूर ने लाठी से पीटकर साथी को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट भट्ठा मजदूर ने लाठी से पीटकर साथी को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 14 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र जैतपुर के गौरी बड़ाह गांव में एक मजदूर ने अपने ही साथी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी मजदूर शनिवार रात किसी बात से नाराज होकर अपनी पत्नी की निर्मम पिटाई कर रहा था। पत्नी को छुड़ाने पर ही वह भड़क गया और अपने ही साथी मजदूर पर लाठी लेकर टूट पड़ा। आरोपी मजदूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गौरी बड़ाह गांव के निकट एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाला मजदूर दिलीप पुत्र चामूसहन निवासी झारखंड शनिवार देर रात नशे में धुत होकर भट्ठा स्थित अपने कमरे में पहुंचा। किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। दिलीप ने लाठी से पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य मजदूर वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
दिलीप का विकराल रूप देखकर किसी की आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हो रही थी। दूर खड़े होकर वे उसे रोकने का प्रयास कर रहे थे। जब दिलीप का हाथ नहीं रुका तो मजदूर रामदुलार (48) पुत्र रामपियारे उसके पास गया और दिलीप को मारपीट करने से रोकने लगा। बताया जाता है कि इस पर दिलीप ने पत्नी की पिटाई करना छोड़कर रामदुलार की ही पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
दिलीप ने लाठी के कई वार ताबड़तोड़ रामदुलार पर कर दिए। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। दिलीप इस पर भी नहीं रुका। उसने इसके बाद उसके सिर पर कई वार किए। इससे उसका सिर फट गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर सनसनी फैल गई। अन्य लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। इस बीच सूचना मिलने एसओ अरशद सिद्दीकी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आरोपी दिलीप को थाने ले आई। एसओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।