{"_id":"573222dc4f1c1b6a7f9199da","slug":"the-husband-and-father-punished-ten-years-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति व ससुर को दस साल की कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति व ससुर को दस साल की कैद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
लाोक अदालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज हत्या मामले में न्यायालय ने पति व ससुर को दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इन पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के रामकोला निवासी श्रीपति ने पांच वर्ष पूर्व आलापुर थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
इसमें कहा था कि उसने पुत्री नीरज का विवाह वर्ष 2008 में आलापुर के लाड़िलापुर निवासी रामधारी के पुत्र राकेश के साथ किया था। एक वर्ष बाद गौना जाने के बाद से ही उसकी पुत्री का उत्पीड़न दहेज के लिए शुरू कर दिया गया। सात अप्रैल 2010 की रात रामधारी ने फोन कर बताया कि उसकी पुत्री मर गई है।
विज्ञापन
वह तत्काल गांव पहुंचा तो देखा कि बेटी फंदे पर झूल रही है। इसके बाद पति, सास-ससुर, जेठ व जेठानी के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। वहां से बाद में जमानत मिल गई थी। इस बीच यह मामला सत्र परीक्षण के लिए पेश हुआ।
विज्ञापन
अपर जनपद न्यायाधीश फास्ट ट्रैक प्रथम वीके जायसवाल ने इसमें जेठ दिलीप व जेठानी यशोधरा समेत सास समुद्रा को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। पति राकेश व ससुर रामधारी को दहेज हत्या के आरोप में दोषी पाते हुए दस दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।