{"_id":"fe1e1e7ea65b47d3bd708eea32eddc0b","slug":"the-fifth-student-abducted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवीं की छात्रा का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांचवीं की छात्रा का अपहरण
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
बाजार से फोटो खिंचवाकर घर लौट रही कक्षा पांच की एक छात्रा का मंगलवार को दो युवकों ने मुंह दबाकर अपहरण कर लिया। अपहर्ताओं ने छात्रा को एक कमरे में बंद कर दिया। जहां से कुछ देर में वह निकलकर भाग निकली। बदमाशों ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ाया तो कुछ दूर जाकर छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी। मगर ग्रामीणों को देखकर बदमाश वहां से भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारीजन छात्रा को लेकर थाने गए और तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 12 साल की लड़की कक्षा पांच की छात्रा है। मंगलवार सुबह वह फोटो खिंचवाने के लिए हजपुरा बाजार गई थी। जब वह बाजार से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में सुनसान जगह पर दो लोगों ने उसे पकड़ लिया और मुंह बंद करके एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। कुछ देर बाद छात्रा किसी प्रकार दरवाजा खोलकर वहां से भागी। ये देखकर दोनों युवक छात्रा के पीछे दौड़े। कुछ दूर दौड़ने के बाद छात्रा घबराकर गिरी और बेहोश हो गई। ये देखकर कुछ ग्रामीण वहां पहुंच गए, इस पर बदमाश भाग गए। ग्रामीणों ने छात्रा के परिवारीजनों को खबर दी। इस पर घरवाले वहां पहुंचे और छात्रा को लेकर थाने गए। पुलिस ने छात्रा से पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ का कहना है कि छात्रा द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है।