फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teenager 's body found in well

कुएं में मिला किशोरी का शव

Tue, 20 Oct 2015 10:28 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन

जुड़ावनपुर गांव में रविवार रात युवक की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया था। मंगलवार दोपहर को कुएं से एक किशोरी का शव बरामद हुआ। इस किशोरी का उसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार रात से किशोरी भी लापता थी। हालांकि, परिवारीजनों ने किशोरी के लापता होने की सूचना थाने में नहीं दी।

विज्ञापन


इस मामले में किशोरी के घर वालों ने कुछ भी बोलने के इन्कार कर दिया। युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। किशोरी की हत्या के संबंध में उसने अभी कुछ नहीं कहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को 17 वर्षीय किशोरी का शव कुएं से बरामद होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उसकी मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। कुछ लोगों का मानना है कि वह प्रेमी से रात में मिलने गई थी। कुछ लोगों के आने पर अंधेरे में भागी और कुएं में गिर गई। कुछ का मानना है कि दोनों के प्रेम प्रसंग से नाराज जिन लोगों ने युवक की हत्या की, उन्हीं ने किशोरी को कुएं में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को शव पर कोई गंभीर चोट का निशान नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अशरफपुर पचाउख गांव के चकापार गांव निवासी अमित राजभर (18) का शव न मिलने से नाराज परिवारीजनों व ग्रामीणों ने मंगलवार को अरिया बाजार में लगभग दो घंटे तक अकबरपुर टांडा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

जाम की सूचना मिलते ही पुलिस व पीएसी के जवान अरियाबाजार पहुंच गए। जिला मुख्यालय पर व टांडा में अरियाबाजार की तरफ जाने वाले वाहनों को दूसरी तरफ मोड़ दिया गया। लगभग दो घंटे तक चले मान मनौव्वल के बाद सीओ सिटी अतुल श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया।


तब जाकर ग्रामीणों ने जाम हटाया। युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ रखा है। उसने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है, लेकिन नहर में फेंके जाने के चलते पुलिस अब तक युवक का शव बरामद नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed