फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Student beaten with sticks in school

शिक्षकों ने स्कूल में किशोर को डंड से पीट किया घायल 

Tue, 12 Sep 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन

एक छात्रा की शिकायत पर उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर छितौना के किशोर छात्र की शिक्षकों ने डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी गई। उसके शरीर पर कई जगह चोट आई है। छात्र के पिता ने चार शिक्षकों के विरुद्ध मारपीट (एनसीआर) का केस दर्ज कराया है। उधर विद्यालय प्रधानाचार्य ने संबंधित छात्र के पिता व अन्य ग्रामीणों पर विद्यालय में घुसकर लाठी-डंडे से धमकाने व उपस्थिति पंजिका फाड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इसकी जांच सीओ आलापुर को सौंपी गई है।

विज्ञापन

 
उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-छह के 13 वर्षीय छात्र के साथ उक्त घटना सोमवार को हुई। परिवारीजनों के मुताबिक घर पहुंचने पर छात्र ने बताया कि उसे विद्यालय के शिक्षक प्रभंजन, विनय, अवधेश व मंगला ने डंडों से बुरी तरह पीटा है। इससे वह घायल हो गया। शरीर में कई जगह गंभीर चोट के निशान पाए गए। इस पर पिता ने मंगलवार को सरकारी अस्पताल में उसका इलाज कराया और थाने पहुंचकर घटना की नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि उसके पुत्र को बिना किसी गलती के शिक्षकों ने बेरहमी से पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। दूसरी तरफ विद्यालय के प्रधानाध्यापक सभाजीत ने बच्चे के पिता व अन्य के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। उन्होंने कहा कि कक्षा 8 की एक छात्रा ने शिकायत की थी कि उसकी बेंच पर किसी ने पत्र रखा है। उसमें अश्लील बातें लिखी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में सूर्यकांत की राइटिंग पाई गई। इसके बाद उसे फटकार लगाई गई और घर भेज दिया गया कि वह अपने अभिभावकों को लेकर विद्यालय आए। इसके बाद मंगलवार को बच्चे के पिता व अन्य ग्रामीण लाठी डंडे लेकर विद्यालय पहुंच गए। उन्होंने शिक्षकों से अभद्रता की, धमकाया और उपस्थिति पंजिका फाड़ डाली। प्रधानाध्यापक की तहरीर पर मामले की जांच सीओ आलापुर को सौंपी गई है। उधर सीओ आलापुर केके मिश्र ने बताया कि छात्र के अभिभावक ने शिकायत की है। केस दर्ज हुआ है। दूसरे पक्ष की शिकायत की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed