फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   student beaten in school

अध्यापक की पिटाई से छात्र बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Thu, 14 Sep 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन

स्कूल में छात्रों के साथ मारपीट का तीन-चार दिन में दूसरा मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के छात्र की गुरुवार को अध्यापक ने बुरी तरह पिटाई कर दी। खुद को बचाने के लिए भागे छात्र को पकड़कर शिक्षक ने लाठी से पीटा। इस घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई। उसके बेहोश होने पर विद्यालय के बाहर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों का आरोप है कि शिकायत करने पर अध्यापक ने उनसे भी अभद्रता की।

विज्ञापन


परिवारीजन छात्र को सीएचसी रामनगर ले गए जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर पुलिस आरोपी अध्यापक व स्टाफ के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। यह घटना आलापुर क्षेत्र में हुसेनपुर मुसलमान गांव निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता के पुत्र शुभम (14) के साथ हुई। वह इंदईपुर स्थित एसएन इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। गुरुवार को शुभम अपनी कक्षा में बैठा था। सहायक अध्यापक राजितराम यादव अंग्रेजी पढ़ाने कक्ष में पहुंचे और शुभम को बुलाया।
विज्ञापन


आरोप है कि सहायक अध्यापक ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। पिटाई से बचने के लिए शुभम बाहर की तरफ भागा, तो सहायक अध्यापक ने लाठी से हमला कर दिया। छात्र के सिर में चोट लगने से खून बहने लगा। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इससे स्कूल में अफरातफरी मच गई।  परिवारीजनों का आरोप है कि विद्यालय प्रशासन ने बेहोशी की दशा में छात्र को विद्यालय के बाहर निकाल दिया। सूचना पर पिता प्रमोद कुमार व अन्य लोग विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस बारे में सहायक अध्यापक से पूछने पर उन्होंने अभद्रता की। इस पर भी विद्यालय प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई। परिवारीजनों ने आननफानन में शुभम को बेहोशी की दशा में सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक  उपचार के बाद डॉक्टर ने छात्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां भर्ती कर उसका इलाज चल रहा है।


प्रमोद कुमार ने थाने में घटना की नामजद तहरीर दी। एसओ देवीचरण गुप्त ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सहायक अध्यापक राजितराम समेत अन्य कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed