फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Salty businessman sought 5 million extortion

नमकीन कारोबारी से मांगी 5 लाख की रंगदारी

Tue, 26 Jul 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 26 Jul 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Salty businessman sought 5 million extortion
- फोटो : डेमो पिक
नमकीन कारोबारी से फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। रकम 10 दिन के भीतर न पहुंचाने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई। पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया है कि फोन पर धमकी दी गई कि पुलिस के पास जाने पर भी जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पिछले कुछ समय से जिले में रंगदारी का मामला शांत पड़े रहने के बीच अब एक बार फिर से रंगदारी का बड़ा मामला सामने आया है।
विज्ञापन


अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ताजनपुर मूल निवासी रामप्रसाद उर्फ भोला वर्मा पिछले कुछ समय से अकबरपुर नगर के औलियापुर में रहते हैं। यहां उन्होंने नमकीन बनाने की एक छोटी से फैक्ट्री खोली हुई है। नमकीन का थोक व फुटकर व्यवसाय उनके द्वारा किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह अकबरपुर कोतवाली में दी गई तहरीर में उन्होंने बताया कि सोमवार को दोपहर साढ़े 12 बजे जब वे औलियापुर स्थित अपने कारखाने पर बैठे थे, तभी उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन रिसीव करते ही फोन करने वाले ने उनसे नाम पूछा और इसके बाद उनसे 5 लाख रुपये की रंगदारी देने को कहा।

धमकी भरे अंदाज में कहा गया कि जल्द से जल्द रुपये का प्रबंध कर रज्जू नाम के व्यक्ति तक पहुंचा दिया जाए। चेतावनी देते हुए फोन करने वाले ने कहा कि 10 दिन के भीतर पूरी रकम का प्रबंध कर पहुंचाना होगा। फोन काटने से पहले उसने यह भी कहा कि यदि पैसा नहीं दिया तो जान से मार दिया जाएगा और पुलिस को बताया तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।

 

इसके बाद संबंधित व्यक्ति ने फोन काट दिया। रामप्रसाद के मुताबिक फोन कटने के बाद वे देर शाम कोतवाली पहुंचे, लेकिन कोतवाल से मुलाकात न होने के कारण लौट आए। इसके बाद मंगलवार को एक बार फिर कोतवाली पहुंचे और इस बार कोतवाल से मिलकर उनसे घटना की लिखित शिकायत की।
 

 

कोतवाली पुलिस ने मामले में आवश्यक पूछताछ के बाद नंबर को सविलांस पर लगाया दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed