फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rape with teenager case registered

किशोरी से दुराचार, केस दर्ज

Sat, 30 Jul 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 30 Jul 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Rape with teenager  case registered
दुराचार - फोटो : demo pic

थाना क्षेत्र बेवाना अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। आरोपी युवक की परिवारीजनों ने जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। इसके बाद पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर, मामला अलग-अलग समुदाय का होने के चलते गांव में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन


इसे देखते हुए एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस को दी गई तहरीर के जरिये पीड़िता के पिता ने कहा है कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद परिवार के ज्यादातर सदस्य घर के बाहर बरामदे में सोने चले गए। उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर के अंदर सोने चली गई। देर रात्रि लगभग एक बजे अचानक घर के अंदर से उसकी बेटी के चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी।
विज्ञापन


इस पर वे सभी दरवाजा खोलकर अंदर गए और आरोपी युवक को दबोच लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इससे पहले कि आरोपी को घर के बाहर ले जाया जाता, वह हाथ छुड़ाते हुए दीवार कूदकर भाग खड़ा हुआ। किशोरी ने बाद में अपने साथ दुराचार होने की बात बताई। घटना की जानकारी होने पर कुछ देर में ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दो समुदाय का होने के चलते गांव में तनाव फैल गया। इस बीच सूचना मिलने पर एसओ दलबल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने परिवारीजनों व ग्रामीणों को समझा-बुझाकर तथा आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। शनिवार सुबह किशोरी का पिता पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।


 एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर बेवाना थाना अंतर्गत बेवाना गांव निवासी विनय कुमार जायसवाल के विरुद्ध दुराचार समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। उधर, गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिसकर्मियों की तैनाती  कर दी गई है। सीओ राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed