फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   rape of the girl child, accused arrested

बालिका से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 07 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
rape of the girl child, accused arrested
rape - फोटो : demo pic

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र जलालपुर निवासिनी बालिका सोमवार शाम अपने घर से किसी कार्य से निकली हुई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिवारीजनों को चिंता सताने लगी।

विज्ञापन


परिवारीजनों ने ग्रामीणों के साथ काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह परिवारीजनों को एक युवक पर कुछ संदेह हुआ। बताया जाता है कि परिवारीजनों व ग्रामीणों ने जब उस युवक को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने गांव के बाहर स्थित गन्ने के एक खेत में बालिका के पड़े होने की जानकारी दी। जब परिवारीजन खेत में पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए।
विज्ञापन


बालिका बेहोशी की अवस्था में पड़ी हुई थी। इस बीच जानकारी होने पर प्रभारी एसओ पवन सोनकर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से करबला कासिमपुर गांव निवासी योगेंद्र पुत्र गतिराम को अभिरक्षा में लेकर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में बालिका के पिता ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने पहले केस दर्ज करने में हीलाहवाली की लेकिन बाद में बुधवार दोपहर केस दर्ज कर लिया। एसओ ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed