फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Prisoner unconscious

फैजाबाद से पेशी पर लाया जा रहा बंदी हुआ बेहोश

Tue, 06 Sep 2016 10:53 PM IST
अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर Updated Tue, 06 Sep 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Prisoner unconscious
डेमो पिक
मंडल कारागार फैजाबाद से जनपद न्यायालय में पेशी पर लाए जाने के दौरान मंगलवार को एक बंदी की हालत बिगड़ गई। उसे बेहोशी की दशा में जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहां उपचार के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जा सका। बताया जाता है कि वाहन में क्षमता से अधिक कैदी मौजूद थे। इसके चलते भी यह घटना होने की आशंका जतायी जा रही है। 
विज्ञापन


फैजाबाद मंडल कारागार से कैदियों को लेकर मंगलवार सुबह एक वाहन अकबरपुर के लिए चला। पूर्वाह्न 11 बजे करीब जब वाहन अकबरपुर के पुराने तहसील तिराहे पहुंचा तो एक बंदी बेवाना थाना क्षेत्र अन्तर्गत मुंगरी निवासी मोहम्मद मोफीद उर्फ कालिया की तबियत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


वह मूर्छित होने लगा। पीछे बैठे सिपाहियों ने इसकी जानकारी चालक को दी, तो उसने वाहन रोककर हालात की जानकारी ली। इसके तत्काल बाद वह तेजी से वाहन लेकर जनपद न्यायालय परिसर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां अन्य बंदियों को उतार पुलिस अभिरक्षा में कालिया को बेहोशी की दशा में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने काफी देर तक उसका उपचार किया। चिकित्सक डॉ विजय तिवारी ने बताया कि बेहोशी की दशा में वह आया था।


उसका पल्स आदि ठीक था। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उधर जिला अस्पताल में जब उसकी तबियत ठीक हुई, तब उसे न्यायालय में पेश किया गया। सीओ सिटी राघवेन्द्र मिश्र ने बताया कि कैदी की तबियत बिगड़ने पर उसका उपचार कराया गया। कोई खास दिक्कत नहीं थी। निर्धारित क्षमता से अधिक जैसी कोई बात नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed