फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   One lakh jewelery looted from women

महिलाओं से लूटे एक लाख के गहने

Thu, 22 Sep 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 22 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
One lakh jewelery looted from women
लूट - फोटो : demo pic

थाना क्षेत्र अंतर्गत तरसावां गांव के पास गुरुवार दिनदहाड़े बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने ड्यूटी जा रही दो महिला सोशल आडिट कोआर्डिनेटरों से सोने आभूषण लूट लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए। सरेराह से वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित महिलाओं ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


लूटे गए जेवरातों की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। मालीपुर थाना अंतर्गत रुधौली माफी गांव निवासिनी किरन पांडेय पत्नी अवधेश गुरुवार पूर्वाह्न महरुआ थाना क्षेत्र के हीड़ी पकड़िया गांव निवासी शांत कुमार के साथ बाइक से भीटी विकास खंड कार्यालय आडिट के लिए जा रही थीं। किरन जलालपुर विकास खंड में सोशल आडिट कोआर्डिनेटर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि जब वे दोनों भीटी थाना अंतर्गत तरसावां गांव के पास पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते एक बदमाश ने किरन पर असलहा तान दिया और सोने की चेन व सोने की बाली उतारने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच जलालपुर विकास खंड में ही सोशल आडिट कोआर्डिनेटर के पद पर तैनात जैतपुर थाना अंतर्गत बेरगां गांव निवासिनी शशिकला शर्मा पत्नी रामप्रकाश भी अपने पति के साथ बाइक द्वारा वहां पहुंच गई। उन्होंने बाइक रोककर किरन के वहां खड़े होने का कारण पूछा तो एक बदमाश ने शशिकला पर भी असलहा तान दिया और उनसे भी सोने की चेन व बाली उतारने को कहा।

जब उन्होंने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। इससे भयभीत शशिकला ने भी सोने की चेन व सोने की बाली उतारकर दे दिया। बदमाशों ने शांत कुमार का मोबाइल व दोनों की बाइक की चाभी छीन ली और इसके बाद पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए।


महिलाओं ने बताया कि लूटे गए जेवरातों की कीमत करीब एक लाख रुपये है। बाद में पीड़ित महिलाओं ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ चंद्रभान यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed