{"_id":"576590594f1c1b224b11b631","slug":"on-the-strength-of-weapons-demolished-the-house-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहे के बल पर ढहा दिया घर, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहे के बल पर ढहा दिया घर, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र अंतर्गत बावली चौक के निकट टीन शेड से बने घर को कुछ लोगों ने असलहे के बल पर ढहा दिया। पुलिस के पहुंचने तक समूचा घर ढहाया जा चुका था। मौके से पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित की तहरीर पर 12 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
नरियांव के बावली चौक के निकट रामनवल पुत्र चिथरू ने टीन शेड का घर बनवा रखा है। बताया जाता है कि निर्माण के दौरान से ही बगल स्थित रमजान व अन्य इसका विरोध कर रहे थे। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष भिड़ चुके हैं। आरोप है कि शनिवार दोपहर लाठी-डंडों व धारदार असलहों से लैस हो रमजान पक्ष के लोग रामनवल के घर पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी थीं। हमलावरों ने लोगों को बाहर निकालकर घर ढहा दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जब तक आसपास के लोग मौके पर जुटते, हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। इस बीच सूचना मिलने पर एसओ नीरज राय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने मुख्य आरोपी रमजान व तीन अन्य महिलाओं को हिरासत में ले लिया। बाद में पीड़ित रामनवल की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद के अलावा 12 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, मामला दो संप्रदाय का होने के चलते क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। इसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम नरेंद्र सिंह व सीओ राजेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और आवश्यक पूछताछ की। साथ ही पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसओ ने बताया कि एहतियातन मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।