फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   man arrested With two and a half quintals of cannabis

ढाई क्विंटल गांजे के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 11 Jul 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 11 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
man arrested With two and a half quintals of cannabis
drugs - फोटो : demo pic

बसखारी पुलिस व स्वॉट टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर ढाई क्विंटल गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया। अनुमान के अनुसार पकड़े गए गांजे का दाम लगभग 5 लाख रुपये है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांजा बेचने के फिराक में है। उसने अपने घर पर गांजा की बड़ी मात्रा एकत्र कर रखी है। इस पर स्वॉट टीम प्रभारी संजय सिंह व बसखारी एसआई रामनिवास हमराह सिपाहियों के साथ बसखारी थाना अंतर्गत फत्तेपुर गड़हा गांव पहुंचे और बलदेव के घर को चारों तरफ से घेर लिया।
विज्ञापन


घर की तलाशी लेने पर ढाई क्विंटल गांजा बरामद हुआ। पुलिस टीम को देखते ही शेषनाथ पुत्र बलदेव ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। एसआई ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed