{"_id":"5701603e4f1c1b5c25c812c0","slug":"lovers-ate-poison-death-of-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जैतपुर में प्रेमी युगल के जहर खाने के बाद रफीगंज पीएचसी में मौजूद परिवारीजन व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवारीजनों के एतराज के बीच शनिवार देर शाम घर से भागे प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। इससे प्रेमी की मौत हो गई, जबकि युवती को रफीगंज पीएचसी पर भर्ती कराया गया है। दोनों की तीन वर्ष से जान पहचान थी। दो वर्ष पूर्व युवक के विरुद्ध लड़की के परिवारीजनों ने छेड़छाड़ का मुकदमा भी दर्ज कराया था, जिसमें युवक को जेल जाना पड़ा था।
विज्ञापन
जानकारी पर मजिस्ट्रेट ने अस्पताल में भर्ती लड़की का बयान दर्ज किया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
आजमगढ़ जनपद के अहिरौला थाना क्षेत्र के एक गांव के दिनेश चौहान (22) व क्षेत्र की ही 18 वर्षीय युवती में तीन वर्ष से जान पहचान थी। दोनों के परिवारीजनों को यह संबंध कतई मंजूर नहीं था। घर वालों केे विरोध के बाद भी दोनों चोरी-छिपे मिलकर साथ जीने मरने की कसम खाते रहे।
विज्ञापन
परिवार के ज्यादा हस्तक्षेप के बाद दोनों ने शनिवार शाम जहर खाकर मौत को गले लगा लेने का फैसला ले लिया। शाम आठ बजे दोनों अचानक लापता हो गए। लड़की के परिवारीजनों ने रात में ही अहिरौला पुलिस को सूचना दी। खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं हो पायी।
इसी दौरान जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित एक तालाब के पास ग्रामीणों ने एक बेसुुध युवक के पास युवती को रोते देखा तो उसके पास गए। पूछताछ के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जैतपुर पुलिस ने दोनों को रफीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
युवती को भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया गया तो हालत खतरे के बाहर पायी गई। बाद में तहसीलदार जलालपुर एमके श्रीवास्तव ने अस्पताल पहुंचकर लड़की का मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज किया। सीओ ओंकार सिंह ने भी अस्पताल जाकर ग्रामीणों व परिजनों समेत लड़की से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।