फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Innocent and teens shot in firing

हर्ष फायरिंग में मासूम व किशोर को लगी गोली

Sun, 17 Apr 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 17 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Innocent and teens shot in firing
अंबेडकरनगर में हर्ष फायरिंग से घायल बच्ची का जिला अस्पताल में होता इलाज। - फोटो : अमर उजाला

अकबरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में सोमवार को वैवाहिक आयोजन के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक मासूम व एक किशोर घायल हो गया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एसपी व सीओ ने जिला अस्पताल पहुंचकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। हर्ष फायरिंग करने के आरोपी सैन्यकर्मी को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसकी बंदूक कब्जे में ले ली है। घायलों के परिवारीजनों ने अकबरपुर थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी। देर शाम केस दर्ज  कर लिया गया।
विज्ञापन


 अकबरपुर के रतनपुर गांव निवासी सौरभ दुबे की सोमवार सुबह वरीक्षा थी। इसके लिए इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव से लड़की पक्ष के लोग आए थे। वर पक्ष के लोगों ने कन्या पक्ष की खूब आवभगत की। वरीक्षा की रस्म होने के बाद कन्या पक्ष की ओर से आया एक व्यक्ति बंदूक से हर्ष फायरिंग करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच असावधानी से फायरिंग के चलते वहां मौजूद रतनपुर निवासी देवीदयाल दुबे के 14 वर्षीय पुत्र राज दुबे और नरेंद्र दुबे की चार वर्षीय पुत्री श्रेया दुबे को कई छर्रे धंस गए। इससे दोनों लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। यह देख वहां चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए और हर्ष फायरिंग करने वाले चंद्रधर पांडेय को पकड़ लिया। दूसरी ओर दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत सामान्य बताई जाती है।

 हर्ष फायरिंग में बच्चों को गोली लगने की सूचना पाकर सीओ सिटी उदय प्रताप सिंह व एसओ महेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चंद्रधर को हिरासत में ले लिया। उसकी डबल बैरल बंदूक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।


उधर, एसपी अजय कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल राज व श्रेया का हालचाल जाना और घटना को लेकर पूछताछ की। बताया जाता है कि हर्ष फायरिंग करने वाला चंद्रधर पांडेय सैन्यकर्मी है और इन दिनों बंगलूूरू में तैनात है। उधर, देर शाम अकबरपुर थाने में पीड़ित पक्ष ने केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed